ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका दे सकती है CM ममता, सियासी हलचल तेज

विधानसभा चुनाव में हार के बंगाल में भाजपा को एक और झटका लग सकता है।  तृणमूल नेता मुकुल रॉय ने दावा किया है कि आने वाले समय में कई बीजेपी विधायक टीएमसी जॉइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले 24 विधायक उनके संपर्क में हैं। रॉय ने कहा कि ऐसे विधायकों और नेताओं की लंबी कतार है जो टीएमसी में शामिल होना चाहते हैं। मुकुल रॉय ने खुद भी बीजेपी को छोड़कर टीएमसी में वापसी की थी, वह चार साल पहले टीएमसी से बीजेपी में गए थे।

रॉय ने कहा कि ऐसे विधायकों और नेताओं की लंबी सूची है जो टीएमसी में शामिल होना चाहते हैं। मुकुल रॉय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब एक हफ्ते के भीतर तीन विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा है। कालियागंज से भाजपा विधायक सौमेन रॉय, बागदा से भाजपा विधायक विश्वजीत दास और विधायक तन्मय घोष भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हाल ही में भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल होने वाले तीनों विधायक मुकुल रॉय के काफी करीबी हैं।

Related Articles

Back to top button