ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

लोकसभा की कृषि कमेटी ने शासकीय भूमि को आर्थिक स्रोत का साधन बनानेे पर की तारीफ

रायपुर। कृषि से संबंधित संसद की स्टेंडिग कमेटी के अध्ययन दल ने बुधवार को रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के नवागांव गोठान और जंगल सफारी का निरीक्षण किया। इस दल में लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद शामिल है। निरीक्षण के दौरान दल में शामिल उत्तर प्रदेश के सांसद रामकृपाल यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
निर्मित गोठान नवागांव को देखने से महसूस होता है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दल के सदस्यों ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव में खाली पड़ी शासकीय भूमि को आर्थिक स्रोत का साधन बनाना नि:संदेह काबिले तारीफ है।
टीम में इतने लोग शामिल
इस दौरान दल के अध्यक्ष पीसी गड्डीगौडर के साथ-साथ लोकसभा सांसद अफजल अंसारी, होरेन सिंग बेय, देवेंद्र सिंह “भोले”, ए.गणेशमूर्ति, कनकमल कटारा, अबु ताहेर खान, मोहन मंडावी, देवजी मानसिंग राम पटेल, शारदाबेन अनिल भाई पटेल, भीमराव बसंथराव पाटिल, श्रीनिवास दादासहेब पाटिल, किंजारपु राम मोहन नायडू, विनायक भाउराव राउत, पोचा ब्रम्हानंद रेड्डी, मोहम्मद सादिक, विरेन्द्र सिंह, वेल्लालथ कोचुकृष्णन नायर श्रीकंदन, मुलायम सिंह यादव और रामकृपाल यादव शामिल थे।
इसी तरह राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा, सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा, कैलाश सोनी, रामनाथ ठाकुर, वाइको, छाया वर्मा और हरनाथ सिंह यादव निरीक्षण में शामिल थे। दल के सदस्यों ने गोठान परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर राज्य के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जंगल सफारी का भी किया भ्रमण
दल बुधवार शाम अचानक जंगल सफारी पहुंचा। शाम होने की वजह से सिर्फ हर्बीबोर सफारी और टाइगर सफारी तथा बाड़े का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने सफारी के वन्यजीवों के स्वास्थ्य को देखकर काफी सराहा। शाम होने की वजह से टीम पूरे जंगल सफारी का भ्रमण नहीं कर पाई।

Related Articles

Back to top button