ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मनोरंजन

Shamita Shetty के पहले ब्वॉयफ्रेंड की इस तरह हो गई थी मौत, एक्ट्रेस ने अब किया ये बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी इन दिनों करण जौहर के शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नज़र आ रही हैं। शमिता यहां अपने गेम के अलावा टीवी एक्टर राकेश के साथ नज़दीकियों को लेकर काफी चर्चा में हैं । राकेश और शमिता के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है जो दोस्ती से कुछ ज्यादा नज़र आ रही है। इशारों-इशारों में इस बात को दोनों कुबूल कर चुके हैं कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते है, लेकिन अभी तक खुलकर किसी ने इश्क का इज़हार नहीं किया है। इसी बीच शमिता ने अपने पहले ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

शमिता ने खुलासा किया है कि उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जिसके बाद वो पूरी तरह टूट गई थीं और इस हादसे ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। इस हादसे के बाद शमिता पूरी तरह बिखर गई थीं, और उन्हें संभलने में बहुत वक्त लगा था। वूट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें शमिता इस हादसे का जिक्र करती दिख रही हैं।

वीडियो में शमिता और नेहा गार्डन एरिया में बैठे दिख रहे हैं और शमिता लगातार रो रही हैं। एक्ट्रेस नेहा को बताती हैं, ‘मेरा पहला ब्वॉयफ्रेंड कार एक्सीडेंट…’ इसके बाद नेहा उनके आंसू पोछती हैं। शमिता आगे कहती हैं, ‘इसलिए इसके बाद मैंने कई सालों तक अपनी जिंदगी में किसी को आने नहीं दिया… मैं बुरी तरह टूट गई थी मुझे बहुत वक्त लगा अपने टूट हुए टुकड़ों को दोबारा ज़ोड़ने में। इसलिए मैं बहुत सालों अकेली रही’।

आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस में राकेश के अलावा अगर शमिता किसी के सबसे क्लोज़ हैं तो वो हैं नेहा भसीन। शमिता और नेहा के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है। वहीं राकेश के साथ बॉन्डिंग की बात करें तो शमिता ने भले ही अभी अपने प्यार का खुलकर इज़हार नहीं किया है, लेकिन वो राकेश को लेकर बहुत पज़ेसिव हैं। शो में इस बात का जिक्र वो कई बार कर चुकी हैं कि वो राकेश को लेकर बहुत पज़ेसिव हैं। हालांकि दोनों के बीच कहासुनी भी खूब होती है।

Related Articles

Back to top button