ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी का संदेश- देश में सुख, शांति लेकर आए ये पर्व

देशभर में आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की धूम देखने को मिल रही है। इस दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसे में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एक संदेश जारी किया है।

PunjabKesari
पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए उत्साह और सद्भाव के वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की ।

PunjabKesari
राष्ट्रपतिने कहा कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि कोविड के विरुद्ध किए जा रहे हमारे प्रयासों को विघ्नहर्ता गणेश सफल बनाएं और सभी को सुख एवं शांति प्रदान करें। आइए, हम सब कोविड-अनुकूल व्‍यवहार करते हुए यह त्‍योहार मनाएं।

मनाथ कोविंद ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा था कि  ज्ञान, समृद्धि, अच्छे भविष्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस त्योहार में भरपूर उत्साह व उल्लास देखने को मिलता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर, हम सब मिलकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश से प्रार्थना करें कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ किए जा रहे वे हमारे प्रयासों को सफल बनाएं और हम सभी को सुख-शांति प्रदान करें।’’

Related Articles

Back to top button