ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
देश

बाजार ठेका में अनियमितता, ग्राम पंचायत बेलगहना के सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलगहना के सचिव द्वारा षडयंत्र कर बाजार ठेके के एक लाख 53 हजार स्र्पये गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जनपद पंचायत के आडिटर ने सचिव सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने पंचायत सचिव के खिलाफ षडयंत्र कर धोखाधड़ी व गबन करने का मामला दर्ज कर लिया है।

कोटा जनपद पंचायत के आडिटर दिनेश पांडेय ने ग्राम पंचायत बेलगहना का आडिट किया गया है। इस दौरान पता चला कि वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत द्वारा बेलगहना के बाजार ठेके की नीलामी की गई थी। आडिट जांच में पता चला कि बाजार ठेके को लेकर पंचायत सचिव हरिकीर्तन दीवान सहित अन्य ने मिलकर षडयंत्र व धोखाधड़ी कर शासकीय राशि को गबन किया है। आडिटर ने अपनी शिकायत में बताया है कि प्रविधान के अनुसार बाजार नीलामी के लिए किसी एक दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित किया जाना था

लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। इसी तरह नीलामी कार्रवाई के दौरान जनपद पंचायत के किसी प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया। साप्ताहिक बाजार की नीलामी की बोली 45 हजार स्र्पये से शुरू होकर एक लाख 51 हजार स्र्पये में समाप्त की गई थी। जबकि तीन लाख चार हजार स्र्पये में अंतिम बोली समाप्त हुई थी। लेकिन, सचिव सहित अन्य लोगों ने मिलीभगत कर षडयंत्र किया और एक लाख 53 हजार स्र्पये को गबन कर लिया।

इस मामले की शिकायत बतौर वीडियो रिकार्डिंग के साथ जनपद पंचायत में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच में आर्थिक अनियमितता व गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पंचायत सचिव हरिकीर्तन दीवान सहित अन्य के खिलाफ धारा 409, 420, 120बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button