ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

कमल नाथ ने सीधी मामले में गठित की पांच सदस्यों की टीम पीड़ित आदिवासी की पत्नी से मुख्यमंत्री ने की बात

सीधी। कमल नाथ बोले-आज मेरा मन मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान से बहुत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के लघुशंका करने का वीडियो देखकर रूह कांप गई। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे? यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। यह घटना मध्य प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। पांच सदस्‍यों की टीम गठित की है जो सात जुलाई को रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं पीड़ित आदिवासी युवक की की पत्नी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बात की है।

कमल नाथ ने शिवराज सरकार को दी चेतावनी

कमल नाथ मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी। बता दें कि पीड़ित के पत्नी व परिवार की सुरक्षा के लिए चार गार्ड लगाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया था। इसके बाद भाजपा के विधायक केदारनाथ शुक्ला एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल धरना समाप्त कर चले गए हैं।

भाजपा नेता ने मानवता को शर्मसार किया

विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल भाजपा नेता के द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाले आदिवासी युवक पर पेशाब से पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। पीड़ित व्यक्ति को पिछले 24 घंटे से पुलिस ने कस्टडी में लेकर रखा है। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर रहा पीड़ित आवेदक को अकारण 24 घंटे पुलिस की कस्टडी में क्यों रखा जा रहा है, उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारी पीड़ित व्यक्ति पर दबाव बनाकर बयान बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं। यह अनैतिक एवं कदाचरण की श्रेणी में है।

जब तक पीड़ित घर नहीं पहुंचता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा

विधायक ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि जब तक पीड़ित व्यक्ति को घर नहीं पहुंचा कर उन्हें न्याय नहीं दिया जाता तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। पीड़ित को पुलिस द्वारा ले जाने के बाद से घर के सभी सदस्यों ने कुछ भी खाया पिया नहीं है। घर में दहशत का माहौल है सभी परेशान और बेहाल है। इस दुखद घटना से घर के सभी सदस्यों,आदिवासी समाज एवं ग्राम वासियों में रोष व्याप्त है। विधायक के साथ आदिवासी नेताओं,समाजसेवियों एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button