ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
मनोरंजन

क्या उर्फी जावेद सच में जावेद अख्तर की पोती हैं? अब एक्ट्रेस ने थोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी कटेस्टेंट उर्फी जावेद इन दिनों अपने कपड़ों और बोल्डनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उर्फी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किय गया था, जहां उन्होंने अजीबो-गरीब कपड़े पहन रखे थे। इसके बाद लोग उनका मज़ाक उड़ाने लगे। इतना ही नहीं लोग उन्हें जावेद अख्तर की पोती कहकर ट्रोल करने लगे। इसके बाद शबाना आज़मी ने इस पर सफाई दी और ये साफ कर दिया कि उर्फी का जावेद अख्तर से कोई ताल्लुक नहीं है।

अब शबाना आज़मी के बाद ख़ुद उर्फी जावेद ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। उर्फी वैसे इससे पहले भी उनके कपड़ों को ट्रोल करने वालों को जवाब दे चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने उन्हें जावेद अख्तर से लिंक करने वाले लोगों को जवाब दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उर्फी ने कहा, ‘क्योंकि मेरा नाम उर्फी जावेद है, इसलिए लोगों ने कहानियां बना दीं। लेकिन उनका मुझसे कभी कोई लेना देना नहीं रहा। ये सिर्फ उनका नाम खराब करने के लिए किया गया है। ताकी मेरे कपड़ों को विवाद से उनका नाम जोड़ दिया जाए और उनका नाम खराब कर दिया जाए। लेकिन फिर भी अगर उनकी पोती भी ऐसे कपड़े पहने तो क्या दिक्कत है, ये उसकी मर्जी है, इसमें गलत क्या है। इसलिए वो जिम्मेदार कैसे होंगे’।

शबाना आज़मी ने किया था ये ट्वीट.. उर्फी से पहले शबाना आज़मी ने ‘जावेद अख्तर की पोती’ वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ दी थी और ये साफ कर दिया है कि उर्फी का जावेद अख्तर से कोई लेना देना नहीं है। एक न्यूज़ आर्टिकल को रीट्वीट करते हुए शबाना आज़मी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा था, ‘उर्फी जावेद हमारे साथ किसी भी तरह से संबंधित नहीं हैं’।

jagran

इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में उर्फी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था, ‘अगर मुझे पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो एयरपोर्ट पर मैं बिना कपड़ों के भी तो जा सकती थी। मैं जो कुछ भी हूं, अगर उसकी वजह से पब्लिसटी क्रिएट होती है तो अच्छा है। लोग सिर्फ मेरे बारे में बात क्यों नहीं कर सकते। मुझे ये समझ आ गया है कि मैं चाहे कुछ भी पोस्ट करूं या कहूं लोग कुछ ना कुछ कहेंगे ही। चाहे मैं बिकिनी पहन लूं या फिर सलवार सूट बस ऐसे ही कमेंट सुनने को मिलेंगे।’

Related Articles

Back to top button