ब्रेकिंग
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर
देश

राजधानी रायपुर में कट्टा टिकाकर लूट, आरोपित गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। आरोपी ने कट्टा टिकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना नौ सितंबर की है। पुलिस खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस इस एंगल पर की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी कट्टा कहां से लेकर आया था और इससे पहले भी क्या किसी वारदात अंजाम दे चुका है।

खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर अंग्रेजी शराब दुकान के पास की है। पीड़ित का नाम यशवंत कुमार ध्रुव निवासी रांवाभाटा है। वह पेपर डिजाइन का काम करता है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, नौ सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बाजे पेपर डिजाइन के ऑर्डर पर रावाभाटा जा रहा था।

इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति पैदल आया और अपने पास रखा कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल लूट ले भागा। अपने साथ हुई लूट की इस घटना से डरे पीड़ित ने इसकी शिकायत दूसरे दिन थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही अपने मुखबिरों का नेटवर्क भी एक्टिव कर दिया।

सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा। उसके खिलाफ थाने में 25, 27 आर्म्स एक्ट, 292 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कट्टा भी जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने कट्टा कहां से खरीदा है किससे लिया।

Related Articles

Back to top button