ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
देश

पुलिस की घेराबंदी देख भाग निकले जुआरी, चार पकड़ाए

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी में पानी टंकी के नीचे जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 12 हजार स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस की टीम शिकायत जांच के लिए चिल्हाटी गई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के पानी टंकी के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने गवाहों को लेकर मौके पर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मौके से रवि श्रीवास(31 वर्ष), राजू साहू (35 वर्ष), प्रदीप मुनी(27 वर्ष) व विनय केंवट (35 वर्ष) को पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 12 हजार 60 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपित युवकों को मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया है।

एसपी ने जुआरियों पर सख्त कार्रवाई के दिए हैं निर्देश

जिले में जुआ और सट्टा पर नकेल कसने एसपी दीपक झा ने सख्त निर्देश दिए हैं। जुआ की सूचना पर एसपी ने कई बार स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई कराई है। एसपी के निर्देश पर सीपत, कोटा क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। वहीं, सिरगिट्टी पुलिस ने एक होटल से बाहर से आए जुआरियों को पकड़ा था

आउटर में हो रहा जुआ

जिले में जुआ पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद जुआरियों में दहशत है। इसके बाद जुआरी शहर के बाहर में ठिकाना बना रहे हैं। पुलिस ने जंगल और जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में दबिश देकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button