ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...
देश

दो दिन से लगातार बारिश, आज भी भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को भी झमाझम बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक रायपुर में 40.6 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई। इसी तरह दिन भर बादल छाए रहने के साथ-साथ शाम पांच बजे तक 1.4 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी एक या दो जगहों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

शहर के कई इलाकों में भरा पानी

राजधानी की कई कालोनियों और निचली बस्तियों में सड़क पर पानी भरा रहा। वहीं नालियां ओवरफ्लो होने के कारण यहां का कचरा बहकर सड़क पर आया गया है।

यहां इतनी हुई बारिश

रायपुर के अलावा लोरमी में आठ सेंटीमीटर, दुर्ग, डोंगरगांव में सात सेेमी, अंबागढ़ चौकी में छह सेमी, छुरिया, मुंगेली, मरवाही, डोंगरगढ़ में पांच सेमी बारिश हुई है।

मौसम विज्ञानियों ने दी चेतावनी

मौसम विज्ञानियों ने अभी भी बारिश की चेतावनी दी है। विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश से लगे दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है और उसके अगले 24 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।

एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इससे शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा भारी वर्षा हो सकती है।

मानसून विदाई में होगी देरी

सितंबर में एक के बाद एक मानसूनी मौसमी तंत्र बनने के कारण प्रदेश में अभी लगातार बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना बनी हुई है। देश में दक्षिण पूर्व मानसून की विदाई राजस्थान से 31 अगस्त सामान्य तिथि से प्रारंभ होता है, लेकिन इस वर्ष देश में अभी मानसून की विदाई का समय नहीं हुआ है। सितंबर में लगातार मौसमी तंत्र बनने के कारण मानसून की विदाई राजस्थान से अभी संभव भी नहीं दिख रही है, इसलिए इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई में देरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button