ब्रेकिंग
कुलगाम आतंकी हमले में शहीद भूपेंद्र भैना के परिजनों का छलका दर्द: अंतिम दर्शन तक नहीं हुए; पूर्व सीए... धमतरी में सावन के पहले सोमवार पर उफना शिवभक्ति का सैलाब: 33 वर्षों से जारी पारंपरिक कांवड़ यात्रा मे... धमतरी में गूंजा 'हर-हर महादेव': इंडोर स्टेडियम में 251 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, उमड... मध्य प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन मध्य प्रदेश में 60% मूंग की MSP पर खरीदी शुरू, सागर के खरीदी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा और अवैध वसूली का... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द होते ही नया विवाद! शादी के कैटरिंग बिल के ₹2.82 ल... भोपाल के 3500 व्यापारियों को बड़ी राहत, सीलिंग कार्रवाई पर CM मोहन यादव ने लगाई रोक; 10 सदस्यीय समित... रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात: बच्चों के सामने मोबाइल व्यापारी ने चाकू गोदकर की पत्नी की हत्या... रतलाम में लुटेरी दुल्हन गैंग की आशंका: शादी के 5 दिन बाद छत से रस्सी के सहारे भाग रही थी दुल्हन, गिर... दतिया से बड़ी खबर: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निलंबित, भितरघात और बीजेपी से सांठगांठ का...
देश

पानी का पंप लगवाने पर सरपंच के पति की पिटाई

बिलासपुर। पानी की समस्या दूर करने गांव के शासकीय जमीन पर खोदवाए बोर में पंप लगाने पर ग्रामीणों ने सरपंच पति की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल सरपंच के पति ने इसकी शिकायत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी क्षेत्र के हरदी में शैल बाई धु्रव सरंपच हैं। उनके पति श्रवण भी पंचायत संबंधी काम में उनका सहयोग करते हैं। श्रवण ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट में आवेदन दिया था।

इस पर पीएचई की ओर से गांव में रामभवन के पास अनुपयोगी हो रहे बोरवेल में पंप लगवाने कहा। इसके बाद गांव के लोगों ने बैठक कर पंचायत की ओर से बोर में पंप लगाने सहमती बन गई। बोर को गांव के रमन कौशिक ने शासकीय जमीन पर अपने खर्च पर खोदवाया था। इसके कारण वह पंचायत की ओर से पंप लगवाने का विरोध करने लगा। इस पर सरपंच के पति ने ग्राम पंचायत की बैठक में सहमती बनने की बात कही। इसके बाद भी वह पंप लगाने का विरोध कर रहा था।

मंगलवार को सरपंच पति और गांव के उपसरपंच उकेश वर्मा समेत अन्य लोग पंप लगवाने के लिए रामभवन के पास पहुंच गए। इस दौरान रमन कौशिक अपने रिश्तेदारों प्रफुल और सौशल कौशिक के साथ वहां पहुंच गया। उन्होंने सरपंच पति से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच गांव के दीपक धु्रव ने किसी तरह उनके हाथ से लाठी छीन लिया। इसके बाद युवक सरपंच पति को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित सरपंच पति की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button