ब्रेकिंग
DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त...
देश

प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ का गठन, रायपुर से भोज कुमार बने उपाध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज संघ (युवा प्रकोष्ठ) में राजधानी निवासी भोजकुमार साहू को जगह मिली है। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। भोजकुमार साहू मूलत: ग्राम-बिनौरी जिला गरियाबंद निवासी हैं। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के अध्यक्ष के निज सचिव पद पर पदस्थ हैं। भोजकुमार ने इस नियुक्ति पर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ संदीप साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ ओमप्रकाश साहू समेत समाज के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है।

भोजराम साहू ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि समाज के लोगों की सेवा के लिए मुझे यह अवसर मिल पाया है। बता दें कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज संघ की कार्यकारिणी में भोज कुमार को जगह मिली है।

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी और राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप साहू की सहमति व मार्गदर्शन में समाज के युवाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश साहू ने बताया कि समाज के संविधान में दिए अधिकारों का उपयोग करते हुए समाज के युवाओं को उनके सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए उनके अनुभवों व क्षेत्रों में किए गए रचनात्मक कार्य व क्षमता को देखते हुए प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है। बता दें कि प्रदेश में साहू समाज की छवि बेहतर है।

naidunia

प्रदेश में आज भी विविध निगम मंडलों, बोर्ड और आयोग में साहू समाज के सदस्यों को प्रतिनिधित्व मिला है। समाज के सदस्यों को मंत्रिमंडल में और विधायक, पार्षद, निगम मंडल, बोर्ड आदि में पर्याप्त स्थान मिला है। प्रदेशभर में साहू समाज ने अपनी विशेष छवि बनाई है और यह उनके सामाजिक एकता का ही परिणाम है।

Related Articles

Back to top button