ब्रेकिंग
Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ...
देश

समाज में गड़बड़ी करने वाले रहेंगे ही इसलिए उनका सुधार अभियान निरंतर जारी रहेगाः CM नीतीश

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि समाज में गड़बड़ी करने वाले लोग रहेंगे ही इसलिए उनका सुधार अभियान निरंतर जारी रहेगा।

नीतीश कुमार ने बुधवार को समाज सुधार अभियान के क्रम में यहां एमआईटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘समाज में कुछ लोग गड़बड़ी करने वाले होते हैं चाहे वे किसी भी धर्म के मानने वाले हों। कितना भी अच्छा काम कीजिएगा कुछ लोग तो गड़बड़ी करेंगे ही लेकिन हमलोगों को अभियान चलाते रहना है। हमलोगों ने शराबबंदी लागू करके समाज सुधार अभियान चलाया। उसके बाद बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी अभियान चलाया। हमलोगों ने महसूस किया है कि कुछ न कुछ गड़बड़ करने वाले रहेंगे ही इसके लिए हमलोगों को निरंतर अभियान चलाते रहना है। प्रचार-प्रसार करते रहना है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से संबंधित 11 हजार 370 मामले दर्ज किए गए। 13 हजार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। एक लाख 89 हजार लीटर देसी शराब, तीन लाख 24 हजार लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। शराब से जुड़े मामलों में 1788 गाड़ियां जब्त की गईं। सूचना देने के लिए स्थापित कॉल सेंटर में जहां औसतन 70-80 कॉल प्रतिदिन आते थे अब बढ़कर 190 से 200 कॉल हो गए हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी जागृति आनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि यदि कोई शादी-विवाह में दहेज लेता है तो लोग उसका विरोध करें। जब ऐसी शादियों में शामिल नहीं होंगे तो निश्चित रूप से लोगों को लगेगा कि यदि वे दहेज लेंगे तो उसका विरोध होगा इसलिए इस काम को भी साथ-साथ जारी रखना है।

Related Articles

Back to top button