ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
देश

नीतीश ने ‘नीरा’ का उत्पादन शुरू कराने का दिया निर्देश, कहा- लोगों की आमदनी में 3 से 4 गुना होगी वृद्धि

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कोरोना महामारी के कारण नीरा का बाधित उत्पादन फिर से शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके व्यवसाय से लोगों की आमदनी में तीन से चार गुना की वृद्धि होगी।

नीतीश कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में समाज सुधार अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि बिहार के तीन जिलों में नीरा का उत्पादन कार्य बहुत अच्छे ढंग से शुरू कराया गया था। कोरोना के कारण यह कार्य शिथिल पड़ गया है। नीरा का उत्पादन शुरू कराएं। इसके व्यवसाय से आमदनी में तीन से चार गुणा की वृद्धि होगी। नीरा स्वास्थ्यवर्द्धक, उपयोगी एवं स्वादिष्ट पेय पदार्थ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरा उत्पादन के कार्य को बाहर के व्यापारी से भी लिंक कराएं ताकि इसका व्यवसाय और फायदेमंद हो सके। तमिलनाडु की टीम यहां आई थी और सर्वे के दौरान कहा था कि यहां के ताड़ के वृक्ष में तमिलनाडु की अपेक्षा नीरा उत्पादन की ज्यादा क्षमता है। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से ताड़ी के कारोबार से जुड़े समुदाय को नीरा उत्पादन के लिए प्रशिक्षित कराएं। नीरा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार भी कराएं।

Related Articles

Back to top button