ब्रेकिंग
Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ...
देश

बांका हादसे में 5 बच्चों की मौत पर राज्यपाल एवं CM ने जताया शोक, परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिले के रजौन प्रखंड क्षेत्र के राजाबर गांव में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से पांच बच्चों की हुई मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। साथ ही दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

फागू चौहान ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना अत्यन्त दु:खद है। उन्होंने इस हादसे में मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने शोक उद्गार में कहा कि यह दुर्घटना काफी दु:खद है और वह इससे मर्माहत हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी, बांका को मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि के भुगतान का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button