ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

सुशील मोदी ने कहा- स्वास्थ्य सेवा में बिहार का क्रमिक प्रदर्शन बेहतर, 8 राज्य पिछड़े

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार कर रहा है और इसका ही नतीजा है कि गुणवत्ता के मामले में केरल से फासला कम करने में राज्य को कामयाबी मिली है।

सुशील मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर नीति आयोग के ताजा सूचकांक में बिहार 18 वें स्थान पर है, लेकिन इसी आयोग की रिपोर्ट में बिहार इन्क्रीमेटल परफॉर्मेंस (आइपी) के मामले में 11 वें स्थान पर है। वर्ष 2018-19 और 2019-20 में बिहार का आइपी अच्छा रहा, जबकि इसी अवधि में राजस्थान, छत्तीसगढ़, उडीसा, हरियाणा समेत आठ राज्यों का आइपी शून्य या नकारात्मक रहा।


भाजपा सांसद ने कहा कि आयोग ने बिहार की स्वास्थ्य सेवा के कई मानकों में बेहतरी को सराहनीय माना है। बिहार 2017-18 में नवजात शिशु और पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में क्रमश: 7.4 फीसद और 30.19 फीसद तक की कमी लाने में सफल रहा। मोदी ने कहा कि हेल्थ आउटकम श्रेणी में बिहार का आइपी 0.9 फीसद रहा और गुणवत्ता के मामले में केरल से फासला कम करने में कामयाबी मिली। 2015- 2020 के बीच बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में बिहार ने 15.10 फीसद की वृद्धि की।

Related Articles

Back to top button