ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

क्रिसमस मना दिल्‍ली से पटना आते ही सरकार पर बरसे तेजस्‍वी यादव, बोले- मुख्‍यमंत्री का बयान हास्‍यास्‍पद

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) अपनी पत्‍नी राजश्री यादव (रेचल) के साथ क्रिसमस मनाकर गुरुवार को दिल्‍ली से पटना लौट आए। अब नये साल का जश्‍न पटना में मनाएंगे। पिछले गुरुवार को वे दिल्‍ली गए थे। तब कहा था कि दो-तीन दिनों में लौट आएंगे। हालांकि उनके लौटने में करीब सप्‍ताह भर लग गया। आते ही उन्‍होंने बिहार सरकार पर निशाना साधा। शराबबंदी नीति की आलोचना की। पटना एयरपोर्ट पर उन्‍होंने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की समाज सुधार यात्रा पर तंज कसते हुए शराबबंदी पर दिए गए उनके बयान को हास्‍यास्‍पद बताया। कहा कि पहले अपनी सरकार सुधार लेते तब आगे की बात करते।

हास्‍यास्‍पद है मुख्‍यमंत्री का बयान 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शराबबंदी को लेकर जो ज्ञान मुख्‍यमंत्री ने दिया वह हास्‍यास्‍पद है। मुख्‍यमंत्री जी कह रहे हैं कि शराब पीने से एड्स होता है। कितना उटपटांग बयान दे रहे हैं। शराब बंदी की जिम्‍मेदारी पुलिस की है। लेकिन विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलती हैं फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं होती। दूसरी बात ये कि शराबबंदी का कानून बिहार में पहली बार तो ये लेकर नहीं आए। लेकिन ये हर तरफ से घिरे हुए हैं इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

समाज से पहले अपनी सरकार तो सुधार लेते सीएम 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाज की कौन सी बुराई मुख्‍यमंत्री जी को दिख रही है।  उन्‍होंने कहा कि चोरी, शराब पीना, दहेज, आदि बुरा काम तो है ही। सती प्रथा थी वह भी बंद हुआ। समाज में क्‍या अच्‍छाई-बुराई है सब लोग जानते हैं। लेकिन सरकार में जो कमियां हैं। बिहार में जो कमियां हैं। जो प्रशासनिक अराजकता है। इसे कौन दुरुस्‍त करेगा। भ्रष्‍टाचार, बेरोजगारी, गरीबी कौन मिटाएगा। बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा कौन दिलाएगा। मुख्‍यमंत्री के इस बयान पर कि हमने बिहार में इतना काम कर दिया, तेजस्‍वी ने कहा कि इसलिए तीन नंबर की पार्टी बन गए।

Related Articles

Back to top button