ब्रेकिंग
Gwalior Dog Attack: ग्वालियर में आवारा कुत्ते का 6 साल के मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 100 टांके, हाल... Chhindwara Cough Syrup Case: 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी डॉ... Indore Lokayukta Raid: महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का ख... MP Rajya Sabha Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट... Gwalior Music Heritage Row: हद्दू खां सभागार से ध्रुपद केंद्र हटाने का प्रस्ताव खारिज; सदन में हुआ ज... Shivpuri News: छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा; दूषित भोजन और बदहाल सुविधाओं को लेकर पहुंचीं कल... MP Govt News: सरकारी नौकरी के लिए 'दो बच्चों' की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ... Chhindwara Industrial Land Row: 1200 एकड़ जमीन पर उद्योग या किसानों को वापसी; सांसद बंटी साहू ने सीए... Mandla Bus Accident: बम्हनी बंजर में मजदूरों से भरी बस मकान में घुसी; ड्राइवर पर लगा नशे में होने का... MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का...
देश

छत्तीसगढ़ में बनी फिल्म भूलन द मेज को मिलेगा एक करोड़ का पुरस्कार

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने दो दिन पहले नई फिल्म नीति की घोषणा की है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म को एक करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म को पांच करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस साल 2021 के लिए छत्तीसगढ़ में बनी फिल्म भूलन द मेज को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अब यह फिल्म छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित नई फिल्म नीति की श्रेणी में आ चुकी है, इसलिए इस फिल्म को एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

राज्य सरकार की फिल्म नीति के अंतर्गत एक करोड़ रुपये का पुरस्कार हासिल करने वाली सबसे पहली फिल्म भूलन द मेज होगी। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक मनोज वर्मा हैं। यह फिल्म साहित्यकार संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर आधारित हैं। फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा ने नईदुनिया को बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित नई फिल्म नीति से छत्तीसगढ़ के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को बेहतर फिल्में बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

अभी तक छत्तीसगढ़ में केवल मनोरंजन के लिए फिल्मों का निर्माण किया जा रहा था। अब सामाजिक सोद्देश्यता, संस्कृति, खानपान, लोक संगीत आदि को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली फिल्मों का निर्माण होने लगेगा। निश्चित ही इससे छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

शुक्रवार से सिनेमाघरों में थलाइवी लगी, 30 से अधिक शो में होगी प्रदर्शित

बीते डेढ़ साल से कोरोना प्रभाव से सिनेमाघरों में कोई भी बड़ी फिल्म रीलिज नहीं हो रही थी। पिछले माह रिलीज हुई बेलबाटम के बाद शुक्रवार 10 सितंबर से तमिलनाडू की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता पर बेस्ड फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई। राजधानी रायपुर के मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघरों में यह फिल्म 30 से अधिक शो में प्रदर्शित हो रही है। कंगना रानावत ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।

हालीवुड फिल्मों ने लौटाई मल्टीप्लेक्सों की रौनक

मल्टीप्लेक्स संचालकों से मिली जानकारी के अनुसार बीते हफ्ते प्रदर्शित हुई हालीवुड की दो फिल्मों ने एक बार फिर से मल्टीप्लेक्सों की रौनक लौटा दी है। डेढ़ साल बाद ऐसा देखा गया है कि मल्टीप्लेक्सों की कमाई बढ़ी है। बालीवुड की फिल्में ज्यादा रिलीज न होने के कारण इन दिनों मल्टीप्लेक्सों में हालीवुड फिल्मों ने धूम मचाया हुआ है। इसके साथ ही पुरानी क्लासिक फिल्में भी दिखाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button