ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति, स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित नौकरी को लेकर बनेगी कमेटी

रायपुर। दिवंगत शिक्षाकर्मियों और कोरोना काल के स्वास्थ्य कर्मियों के स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के मामले में सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाकर्मियों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा करने के लिए निर्देश दिया है। उनके निराकरण के लिए जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की जाएगी।

यह कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं का परीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। इसके बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक शिक्षाकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी समेत करीब छह हजार कर्मियों के स्वजनों की नौकरी का रास्ता खुल सकता है।

राजधानी में चल रहा है 52 दिन से धरना

बतादें कि दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ विगत राजधानी के बूढ़ा पारा धरना स्थल में 24 घंटे लगातार 52 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे है। इनका प्रमुख मांग है अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। संघ के प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे ने बताया कि संघ में एक हजार से अधिक शिक्षाकर्मी हैं, जिनके स्वजन अनुकंपा नियुक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा था मुख्यमंत्री को पत्र

कुछ दिन पहले संघ के पदाधिकारियों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की थी और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद मंत्री सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक कोविड-19 के दौरान सेवा में लिए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा-निरंतरता और उनकी सेवा शर्ता के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी भी इन स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा निरंतरता और सेवा शर्त के संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी।

Related Articles

Back to top button