ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

फिजियो के पाजिटिव आने के बाद रोहित और विराट नहीं चाहते थे मैच, डर गए थे टीम इंडिया के खिलाड़ी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैंप में कोरोना के प्रवेश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार को रद कर दिया गया। ला‌र्ड्स टेस्ट के दौरान मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के बाद गुरुवार को सहायक फिजियो योगेश परमार के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी डर गए थे और खेलने को तैयार नहीं थे।

बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे व रोहित शर्मा के बीच जूम मीटिंग में लंबी चर्चा हुई। विराट, रोहित और रहाणे ने बीसीसीआइ से साफ कहा कि खिलाड़ी मनोविज्ञानिक तौर पर खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। सभी डरे हुए हैं क्योंकि अधिकतर खिलाड़ियों की पत्नियां और बच्चे उनके साथ हैं। ऐसे में वे और रिस्क नहीं ले सकते। शास्त्री के पाजिटिव पाए जाने पर स्थिति अलग थी लेकिन फिजियो परमार तो सभी खिलाडि़यों से सीधे संपर्क में रहे हैं। इसके बाद बीसीसीआइ ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों से बात की। उनकी तरफ से कहा गया कि आपके पास काफी बेंच स्ट्रेंथ है।

आइसीसी के नियमों के अनुसार आप ऐसी परिस्थिति में बेंच स्ट्रेंथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी तरफ से यह भी कहा गया कि आप यह मैच गंवा रहे हैं और अगर मैच नहीं हुआ तो हमें करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ईसीबी चाहता था कि भारत के हटने पर सीरीज को 2-2 से बराबर घोषित किया जाए लेकिन बीसीसीआइ ने ईसीबी को वादा किया कि जब वह अगले साल जुलाई में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने आएंगे तो एक टेस्ट मैच भी खेल सकते हैं। इसकी तिथि पर आगे चर्चा होगी। इस बात पर ईसीबी के तेवर नर्म पड़े और उसने इस मैच को रद पर सहमति जताई। इसके बाद सीरीज में भारत 2-1 की बढ़त पर है। अगले साल जब बचा हुआ टेस्ट आयोजित होगा तो सीरीज के विजेता का फैसला होगा।

Related Articles

Back to top button