ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...
देश

गुजरात पहुंचे भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, दोपहर 2.30 बजे विधायक दल की बैठक में नए सीएम पर फैसला

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में सीएम के नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है। आज दोपहर 2.30 बजे गांधीनगर में पार्टी के मुख्यालय में होने वाली विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कुछ घंटे पहले बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर गुजरात पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी हैं। इसके तुरंत बाद, दोनों ने पार्टी के अन्य नेताओं से राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल के गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के भी गुजरात पहुंचने वाले हैं। तोमर के साथ उन्हें बीजेपी का केंद्रीय पर्यवेक्षक भी बनाया गया है।

गुजरात पहुंचकर तोमर ने कहा, ‘विजय रूपाणी जी के इस्तीफे के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये विषय हमारे सामाने हैं। हम आज प्रदेश अध्यक्ष और अन्य लोगों से चर्चा करेंगे।’ विजय रूपानी के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए विधायक दल की बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

विधायक दल की बैठक में नए नाम की घोषणा

कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में रूपाणी के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

रूपाणी के बाद इन नामों पर चर्चा

विजय रूपानी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इसके अलवा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और पूर्व गृह राज्यमंत्री प्रफुल्ल पटेल को भी मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है

तीन महीने में बदले तीन राज्यों के मुख्यमंत्री

भाजपा ने तीन महीनों के भीतर तीन राज्यों के मुख्यमंत्री बदल चुकी है। कर्नाटक में भाजपा बीएस येदियुरप्पा की जगह पर बासवराज बोम्मई को लेकर आई। वहीं, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया और फिर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीरथ सिंह रावत ने दो जुलाई, जबकि येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपना इस्तीफा दिया था।

Related Articles

Back to top button