ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

अरविंद केजरीवाल फिर से चुने गए AAP के राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता को मिली ये जिम्मेदारी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल को फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को हुई मीटिंग में पदाधिकारियों ने सीएम केजरीवाल पर एक बार फिर से भरोसा जताया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। एनडी गुप्ता दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं। जबकि पंकज गुप्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से पार्टी का गठन हुआ है तब से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। दिल्ली में इस समय कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पार्टी के प्रदेश संयोजक हैं।

शनिवार को हुआ नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

इससे पहले आम आदमी पार्टी शनिवार को बैठक हुई थी जिसमें नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। कार्यकारिणी में सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कुल 34 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें उन राज्यों के नेता भी शामिल हैं जहां पर आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल माध्यम से हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सभी सदस्यों, खासकर नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में आप सरकार ने जो काम किए, उनमें बहुत सी ऐसी चीजें थीं, जो पहली बार हुईं। कार्यकर्ताओं ने देश भर में अपने-अपने स्तर पर लोगों की मदद की। दिल्ली में दिलीप पांडेय की खूब चर्चा हुई। पार्टी में इस तरह के ढेरों दिलीप पांडेय पूरे देश में होंगे। उन्होंने सचिव पंकज गुप्ता से पार्टी के ऐसे सभी कार्यकर्ताओं की पहचान करने के लिए भी कहा है।

राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन के लिए चलता रहेगा प्रयास: सिसोदिया

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय परिषद में आए नए सदस्यों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन के लिए हमारा यह प्रयास चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button