ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आनी शुरू, पिछले 24 घंटों में आए 28,591 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में तीन दिनों से मामूली गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 28,591 नए मामलों के साथ 338 लोगों की मौत हुई है। वहीं लगातार इस भयानक बीमारी को मरीज मात भी दे रहे हैं। बीते 24 घंटे में 34,848 मरीज ठीक भी हुए हैं।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,32,36,921 पहुंचा, अबतक 4,42,655 लोगों की मौत

नए मामलों के आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,84,921 पहुंच गई है वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,32,36,921 है। इसके अलावा अबतक देश में 3,24,09,345 कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं कुल मौत की बात करें तो इस बीमारी ने अबतक 4,42,655 लोगों की जान ले ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना सक्रिय मामलों में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

अबतक देश में 73,82,07,378 लोगों को लगा टीका

दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 72,86,883 लोगों को टीका लगाया गया है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 73,82,07,378 पहुंच गया है।

jagran

जानें- केरल में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है

बता दें कि देश में अकेले केरल ऐसा राज्य है जहां पर लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते दिन कोरोना के 20,487 नए मामले आए जबकि 181 मरीजों की मौत हुई थी। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख 55 हजार 191 हो गई है जिनमें से 22,844 लोगों की मौत हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। लगातार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button