ब्रेकिंग
Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में...
देश

बिलासपुर संभाग में 13 व 14 को भारी बारिश की चेतावनी

बिलासपुर।बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा भी 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। मानसून तंत्र अब अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है। जिसके कारण मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक रविवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की प्रबल संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में स्थित मौसमी तंत्र के कारण प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 13 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे

गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी से अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। बिलासपुर संभाग और उससे लगे हुए सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों में भारी बारिश होगी। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी। जिलावार जारी पुर्वानुमान के मुताबिक 14 सितंबर को भी मौसम के इसी तरह बना रहेगा। 15 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। स्पष्ट है कि अगले 72 घंटो के भीतर मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा।

बिलासपुर में हो रही बारिश

शहर में दोपहर दो बजते ही झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं शनिवार की रात भी तेज बारिश के कारण शहर के कई स्थान जलमग्न हो गए थे। जिले में एक जून से अब तक 4650 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया जा चुका है। जबकि औसत वर्षा 5866 मिलीमीटर है। सावन में कम बारिश होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। हालांकी भादो में अच्छी बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button