ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

गुजरात: विधायक दल की बैठक से पहले बोले डिप्टी सीएम, CM ऐसा हो, जो सबको साथ लेकर चले

गुजरात में विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि विधायक दल का नेता “लोकप्रिय, मजबूत, अनुभवी और सभी को स्वीकार्य होना चाहिए।” उन्होंने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि वह इस चरण में किसी का नाम नहीं लेंगे और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व नए मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेगा।

यह पूछ जाने पर कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर कौन सबसे योग्य है, पटेल ने रविवार को कहा कि नेता को “लोकप्रिय, मजबूत, अनुभवी और सर्व स्वीकार्य होना चाहिए।” उन्होंने गांधीनगर में अपने आवास के बाहर कहा, “मैं यहां किसी संभावित नाम पर अपनी व्यक्तिगत राय देने नहीं आया हूं। नए मुख्यमंत्री का चुनाव केवल एक खाली पद को भरने की कवायद नहीं है।

गुजरात को एक सफल नेतृत्व की जरूरत है ताकि राज्य सबको साथ लेकर विकास कर सके।” उन्होंने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से नियुक्त दो पर्यवेक्षक- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी आज गुजरात पहुंचे हैं और वे पार्टी के विधायकों तथा अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button