ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में गई 8 लोगों की जान

बेंगलुरु। कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसा चिंतामणि क्षेत्र के मरनायकनहल्ली के पास हुआ। यहां पर विपरीत दिशा से आ रही एक जीप ने लारी को टक्कर मार दी।  चिकबलपुर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना बीते दिन हुई। बताया जा रहा है कि एक जीप में सवार कुछ लोग हाइवे पर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों और चिंतामणि के विधायक जे.के. कृष्णा रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा भी किया है। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि कर्नाटक में यह पहला सड़क हादसा नहीं है। इससे पहले इस प्रकार की खबरें आ चुकी हैं।

jagran

साल की शुरुआत में भी कर्नाटक में हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा

बता दें इससे पहले इस साल की शुरुआत में 15 जनवरी के दिन प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, धारवाड़ में इतिगट्टी (Itigatti) के पास एक मिनीबस और टिपर के बीच टक्कर हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में गई लोगों की जान के प्रति गहरी संवेदना जताई थी और कहा था कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। साथ ही पीएम ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की थी।

Related Articles

Back to top button