ब्रेकिंग
Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग... Ophthalmological Conference Ranchi: 5वीं मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का आगाज, AI और रोबोटिक सर्जरी पर हुआ मं... Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू... Bhopal News Today: फाइव स्टार होटलों में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़; फूड विभाग के छापे में सड़े मशर... IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्...
देश

भुवनेश्‍वर में Night Curfew के बावजूद बार में चल रही थी जाम पार्टी, BMC ने छापा मार किया सील

भुवनेश्वर। कोविड नियम उल्लंघन (Covid Rule Violation) करने के आरोप में राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar ) में मौजूद एक नामीगिरामी बार को सील कर दिया गया है। राजधानी भुवनेश्वर जनपथ में मौजूद मैडमुल बार को भुवनेश्वर नगर निगम (Bhubaneswar Municipal Corporation) ने सील किया है। नाइट कर्प्यू (Night Curfew) नियम उल्लंघन करने के आरपो में यह कार्रवाई बीएमसी की तरफ से की गई है।

साउथ इस्ट जोन एवं खारबेल नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इस बार पर छापामारी करते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य के तमाम नगर निगम एवं निकाय क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। यह जानने के बावजूद विभिन्न होटलों में मौजूद बार के अधिकारी नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। देर रात तक बार चला रहे हैं। इस संबंध में आरोप आने के बाद बीएमसी ने संपृक्त बार पर छापामारी करते हुए बार को अनिश्चित काल के लिए सील कर दिया है।

 सूचना के मुताबिक राज्य में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसे में कोरोना प्रतिबंध काफी सहूलियत दी गई है। जीवन-जीविका को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने करीबन सभी अनुष्ठान को खोलने की अनुमति दे दी है। रात 10 बजे तक दुकान बाजार खोलने की छूट दी गई है। नियम में ढिलाही दिए जाने के बाद लोग लापरवाही बरतनी भी शुरू कर दिए हैं। खासकर राजधानी में मौजूद विभिन्न बार के मालिक बिना लाइसेंस के डांस बार चला रहे हैं और शाम होते ही वहां पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू होता है और देर रात तक चलता है। खारबेल नगर स्थित मैडमूल बार में रात 10 बजे के बाद भी पार्टी जारी रहने की सूचना मिलने के बाद बीएमसी के अधिकारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और फिर बार को अनिश्चित काल के लिए सील कर दिया।

Related Articles

Back to top button