ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
खेल

भारत की T20 विश्व कप टीम में इस IPL टीम के हैं 6 खिलाड़ी, ये फ्रेंचाइजी रह गई खाली हाथ

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup 2021 के लिए भारत समेत सभी टीमों का एलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने पिछले सप्ताह टीम की घोषणा की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी20 विश्व कप की टीम में किस आइपीएल टीम के खिलाड़ी सबसे ज्यादा हैं और वो कौन सी टीम है, जिसका एक भी खिलाड़ी भारत के लिए इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा।

दरअसल, टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया है, जबकि 3 खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर शामिल हैं। इस तरह अगर 18 खिलाड़ियों के नजरिए से देखा जाए तो आइपीएल की एक टीम से सबसे ज्यादा 6 खिलाड़ी निकलकर सामने आते हैं। जी हां, मुंबई इंडियंस की टीम के 6 खिलाड़ियों को इस 15+3 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। हैरान करने वाली बात ये है कि सभी 6 खिलाड़ी फाइनल फिफ्टीन का हिस्सा हैं।

वहीं, राजस्थान रायल्स आइपीएल की एकमात्र टीम है, जिसका एक भी खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। टीम के कप्तान संजू सैमसन के पास टी20 विश्व कप की टीम में शामिल होने का मौका था, लेकिन वे श्रीलंका दौरे पर फ्लाप रहे और इस तरह बैकअप विकेटकीपर के रूप में इशान किशन को मौका मिल गया। संजू सैमसन देश के लिए अभी तक एक भी आइसीसी टूर्नामेंट नहीं खेल पाएं हैं।

मुंबई की टीम के जहां 6 खिलाड़ी हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के चार खिलाड़ियों को 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली है, जिसमें एक रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल है। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसके दो खिलाड़ी फाइनल फिफ्टीन का हिस्सा हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के तीन खिलाड़ी टी20 विश्व कप की टीम में शामिल हैं, लेकिन दो खिलाड़ी इस टीम के रिजर्व का हिस्सा हैं। इसके अलावा रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का एक-एक खिलाड़ी शामिल है।

T20 विश्व कप में भाग लेने वाले खिलाड़ी इन IPL टीमों का हिस्सा हैं

मुंबई इंडियंस (6) – रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर

दिल्ली कैपिटल्स (3+1)- रिषभ पंत, अक्षर पटेल और आर अश्विन ( रिजर्व में श्रेयस अय्यर)

पंजाब किंग्स (2)- केएल राहुल और मुहम्मद शमी

चेन्नई सुपर किंग्स (1+2) – रवींद्र जडेजा (रिजर्व में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर)

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर(1) – विराट कोहली

सनराइजर्स हैदराबाद(1) – भुवनेश्वर कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स(1) – वरुण चक्रवर्ती

Related Articles

Back to top button