ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
खेल

विराट कोहली के टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने पर BCCI अधिकारी का आया बयान, हो गया सबकुछ साफ

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के मुताबित टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले कोहली वनडे और टी20 में भारत के लिए अब तक कोई आइसीसी ट्राफी नहीं जीत पाए हैं। सोमवार को खबर आई कि आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद कोहली खुद ही लिमिटेड ओवर फार्मेट की कप्तानी छोड़ सकते हैं।

खबर सामने आने के बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने इसको लेकर सफाई दी है। उन्होंने आइएएएस से बात करते हुए कहा, यह सारी बातें बकवास है। ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। यह सारी बातें आप लोगों (मीडिया) द्वारा की जा रही है। बीसीसीआइ की ना मुलाकात हुई और ना ही इस मामले में कोई बात हुई है। विराट कोहली जैसे हैं (तीनों फार्मेट) वैसे ही कप्तान बने रहेंगे।

कुछ माडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली की जगह टी20 और वनडे में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है। कोहली टेस्ट में कप्तान बने रहेंगें क्योंकि उन्होंने इस फार्मेट में काफी अच्छा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद बीसीसीआइ के आला अधिकारियों ने टीम चयन पर नाराजगी जाहिर की थी।

इस बारे में धुमल ने भी बात की और सवाल के जवाब में साफ करते हुए कहा, ऐसी किसी तरह की कोई बैठक हुई ही नहीं है। टीम को लेकर किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

आइसीसी टूर्नामेंट में नाकाम विराट कोहली 

साल 2014 में विराट को महेंद्र सिंह धौनी के पद छोड़ने के बाद फुटलाइम कप्तानी दी गई थी। तब से अब तक तीन बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में उतरने वाले कप्तान को निराशा ही मिली है। 2017 चैंपियंस ट्राफी फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया। 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत को हारकर बाहर होना पड़ा। 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराकर खिताब जीता।

Related Articles

Back to top button