ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
देश

वाल आफ 21वीं सेंचुरी का डीजीपी डीएम अवस्‍थी ने किया लोकार्पण

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने 21वीं वाहिनी (भा/र) छसबल करकाभाट जिला बालोद का भ्रमण किया। बटालियन में निर्मित पत्थर की दीवार (जिसका नाम वाल आफ 21वीं सेंचुरी नाम दिया गया) एवं प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। साथ ही राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों के लिए बने बैरक का भी लोकार्पण किया गया। बैरक के सामने बगीचे में चंदन के पेड़ का रोपण किया और 21वीं वाहिनी, 14वीं वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों का दरबार लिया गया।
अवस्थी ने जवानों को विभिन्न् कल्याणकारी कार्यों जैसे डीजीपी मेरिट छात्रवृत्ति, संकट निधि में बढ़ोतरी और पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए कल्याण निधि से पांच प्रतिशत ब्याज दर से ऋण की जानकारी दी। अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण भी किया। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार ने बटालियन में बने पत्थर के दीवार के बारे में बताया कि इसकी लंबाई 300 मीटर, मोटाई 2 फीट 2 इंच, ऊंचाई 8 फीट है। जवानों ने इसे कोविड-19 लाकडाउन के समय मार्च से जून के बीच बनाया। कार्यक्रम में दौलत राम पोर्ते, आरपी प्रधान मौजूद थे।

देर रात पुलिस का चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान
छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस ने सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बीती रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत रायपुर शहर के चार प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेटिंग की गई। वीआइपी टर्निंग, राम मंदिर के सामने पंडरी थाना के सामने व यूनिवर्सिटी गेट सरस्वती नगर थाना के सामने रात्रि 12 से 3 के बीच अभियान चलाया गया। इसमें तकरीबन 100 से अधिक वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चेक किया गया। इस दौरान 15 से अधिक वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अन्य धाराओं के तहत 35 से अधिक वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार के तहत रात्रि में कार्रवाई कर समन शुल्क काटा गया। यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को न्यायालय में पेश करेगी और लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button