ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

छत्‍तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, यलो अलर्ट की चेतावनी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भले ही मानसून की बेरुखी से पूरा सावन महीना ऐसे ही चला गया, लेकिन अब भादो में प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इससे किसानों के चेहरे फिर से खिलने लगे है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के आसार जताए है। साथ ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के बिलासपुर संभाग और उससे लगे सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार है।
मंगलवार 14 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही धूप-छांव लगा रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। देर शाम को मौसम बदला और रायपुर में बुंदाबांदी भी शुरू हो गई।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि कल सुस्पष्ट चिन्ह्त निम्न दाब का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में था और अब अत्याधिक प्रबल होकर गहरे अवदाब के रूप में बदल गया है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों तक उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से ही कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
तापमान में नहीं होगा बदलाव
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इन दिनों बारिश व बादल छाने के कारण लोगों को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली है। इस महीने 12 दिनों में हुई बारिश से जलाशयो में भरे पानी में भी बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

Back to top button