ब्रेकिंग
पंजाब में आपदा के बीच सेवा की मिसाल: आम आदमी पार्टी यूथ और महिला विंग बाढ़ राहत में सबसे आगे, मुश्कि... कृषि मंत्री ने मुख्य कृषि अफ़सरों के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का ... जीएसटी दर तार्किकरण के तहत राज्यों की वित्तीय स्थिरता के लिए मजबूत मुआवजा ढांचा तैयार किया जाए – हरप... मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए उच्... बाढ़ के बीच ‘आप’ विधायक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप आदर-सम्मान से सुरक्षित पहुंचाया, सीएम,... दरभंगा में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा देश के लिए सिर कटा देंगे, लेकिन सत्ता के लिए समझौता नहीं करेंगे- केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना PM मोदी पर टिप्पणी कांग्रेस-RJD की निंदनीय हरकत, राहुल गांधी माफी मांगे- भजनलाल शर्मा जम्मू में कुदरत का त्राहिमाम: बारिश से मची तबाही में 45 की मौत, उजड़े सैकड़ों आशियाने… स्कूल-कॉलेज ब... रांची: स्कूल जा रही मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत
देश

सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस के दिग्गज ऑस्कर फर्नांडीस का 80 की उम्र में निधन

सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में सोमवार को कर्नाटक में निधन हो गया। उनके सिर में चोट लगने के बाद जुलाई में फर्नांडिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में चोट लगने की वजह से उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का बन गया जिसे हटाने के लिए सर्जरी की गई थी। इसके बाद निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1996 तक यहां से ही फर्नांडिस लगातार जीतते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद के सदस्य बने हुए थे।

Related Articles

Back to top button