ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

प्राथमिकता से किए जा रहे हैं ग्रामीण विकास के लिए कार्यः उमेश पटेल

रायगढ़- खरसिया: उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल खरसिया विकासखण्ड के विभिन्ना ग्रामों में जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 85 लाख 20 हजार के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती प्रदान करने के लिए योजनाओं का निर्माण कर रही है। शासन गाँव में रहने वाले लोगों को उनकी जरुरत के अनुसार आजीविका के साधन मुहैय्या कराने के साथ ही उनकी आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनायें प्राथमिकता से शुरू की हैं। किसान, श्रमिक, आदिवासी परिवारों तक सबके विकास को ध्यान में रख कार्य किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से धान सहित अन्य फसलों की अधिक कीमत मिली। आदिवासी अंचलों के निवासियों के आजीविका का मुख्य स्त्रोत वनोपज के भी समर्थन मूल्य में खरीदी के दायरे को विस्तार देकर कीमतों में वृद्घि की गयी। जिसका लाभ वनवासी परिवारों को मिल रहा है। शासन भूमिहीन श्रमिकों के लिए भी योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत भूमिहीन श्रमिक परिवारों को छह हजार वार्षिक की सहायता राशि इसी वित्तीय वर्ष से मिलने जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, कुपोषण मुक्ति की दिशा में भी व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है।

उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण जरूरतों के मुताबिक अधोसंरचनात्मक विकास कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चपले और कुसमुरा में कॉलेज खुलने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मजबूती मिली है। घर के पास ही युवाओं को पढ़ाई की सुविधा मिल रही है। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क के माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद होता है। जिससे उनकी मांग और समस्याओं को जानने का मौका मिलता है। इससे आगे होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा बनाने में मदद मिलती है। इस दौरान विभिन्न ग्रामवसियों की समस्याओं से वे अवगत हुए तथा जल्द उसका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसंपर्क के दौरान उधा शिक्षा मंत्री पटेल ने ग्राम आमापाली में 400 मीटर सीसी रोड निर्माण, कुकरीझरिया में सामुदायिक भवन और खैरपाली में पंडाल बनाने की घोषणा की।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया मेहत्तर उरांव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया कन्हैया लाल पटेल, सदस्य जनपद पंचायत रोहित कुमार पटेल, सरपंच फुलबंधिया दिलीप कुंवर सिदार, उप सरपंच कृष्ण कुमार पटेल, सरपंच खैरपाली हरिमती अगरिया, उप सरपंच जीवधन प्रसाद पटेल, अभय महंती, नेत्रानंद पटेल, रूपेंद्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन

उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने ग्राम खैरपाली में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम फूलबंधिया में 6.5 लाख का सामुदायिक भवन, 6.5 लाख का उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, तीन लाख का कॉमन सर्विस सेंटर भवन, तीन लाख का तरल एवं ठोस अपशिष्ट पदार्थ भवन, तीन लाख का माध्यमिक शाला में लाईब्रेरी स्थापना, आवास मोहल्ला में तीन लाख का पानी टंकी निर्माण, सामुदायिक भवन में तीन लाख का पानी टंकी निर्माण, तीन लाख का सीसी रोड निर्माण, तीन लाख के नाली निर्माण, तीन लाख की लगत से स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का भूमिपूजन व ग्राम पंचायत खैरपाली के आश्रित ग्राम बेन्दोझरिया में एक लाख 20 हजार रुपये की लागत से चबुतरा निर्माण का लोकार्पण किया।

Related Articles

Back to top button