ब्रेकिंग
पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप... रोहतक में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या: बीयर पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की वारदात, नहर से मिले ... पंचकूला में डीसीपी की गाड़ी रोकने के इशारे पर भगाी कार: 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए युवक, 30 हजार का... Kurukshetra News: शाहाबाद में खदानों के पास लावारिस हालत में मिली 15-20 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस जा... Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का...
विदेश

अमेरिका में पुलिस अधिकारी ने चाकू हमले से बचने के लिए की फायरिंग, 3 की मौत

फोर्ट स्मिथः अमेरिका के अर्कांसस में एक अधिकारी ने चाकू के हमले से अपना बचाव करते हुए अपने हथियार से गोलियां चलाईं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि लोगों की मौत कैसे हुई और फोर्ट स्मिथ के पुलिस अधिकारी ने अपनी पिस्तौल से गोलियां क्यों चलाई। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि मरने वाले लोगों में से किसी को अधिकारी की गोली लगी या फिर उन्हें छुरा घोंपा गया था।

यह घटना लिटिल रॉक से लगभग 160 मील (260 किलोमीटर) उत्तर पश्चिम में स्थित फोर्ट स्मिथ में रविवार सुबह लगभग 6:15 बजे हुई। फोर्ट स्मिथ पुलिस विभाग के प्रवक्ता एरिक मिशेल ने कहा कि अधिकारी घायल हो गया और रविवार सुबह उनकी सर्जरी हुई। विभाग ने अर्कांसस राज्य पुलिस को इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। अर्कांसस पुलिस के प्रवक्ता बिल सैडलर ने कहा कि वह तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दे सकते।

Related Articles

Back to top button