ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस के दिग्गज ऑस्कर फर्नांडीस का 80 की उम्र में निधन

सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में सोमवार को कर्नाटक में निधन हो गया। उनके सिर में चोट लगने के बाद जुलाई में फर्नांडिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में चोट लगने की वजह से उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का बन गया जिसे हटाने के लिए सर्जरी की गई थी। इसके बाद निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1996 तक यहां से ही फर्नांडिस लगातार जीतते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद के सदस्य बने हुए थे।

Related Articles

Back to top button