ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

रायपुर से दिल्‍ली जाने वाले विमान से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा, केंद्रीय राज्य मंत्री थीं सवार

रायपुर एयर इंडिया की रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। इस फ्लाइट के टेकआफ के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। पायलट की सुझबुझ के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और विमान रनवे पर सुरक्षित ढंग से उतार लिया गया। नईदुनिया को विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइसी 469 रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी।

सुबह 10 बजे फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। यह हादसा रनवे नंबर 24 में हुआ। पायलट ने सुझबुझ से फ्लाइट को नीचे उतारा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह सवार थी।

फ्लाइट की हो रही जांच

पक्षी से टकराने के बाद फ्लाइट सुरक्षित ढंग से नीचे उतार लिया गया। इसके बाद इंजीनियरों द्वारा इसकी जांच करने में जूट गई कि फ्लाइट को कितनी क्षति पहुंची। फ्लाइट को उड़ाया जा सकता है या नहीं। रायपुर विमानतल के पास पक्षियों के झुंड के मंडराने की वजह से इस प्रकार की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी है।

फ्लाइट से नीचे उतरते ही ली राहत की सांस

फ्लाइट के पक्षी से टकराने की बात पता चलते ही विमानन यात्रियों में दहशत फैल गई। फ्लाइट के नीचे उतरते ही यात्रियों को सुरक्षित ढंग से विमानतल ले जाया गया। कुछ देर तक विमानतल में हंगामे की भी स्थिति बनी रही। तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। नईदुनिया को विमानन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 70 से अधिक यात्री सवार थे।

Related Articles

Back to top button