ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

भाजपाई आंदोलन के बीच कल होगी संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक

बिलासपुर। प्रदेश भाजपा के बैनर तले आज भाजपा किसानों की मांग को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है। जलाशयों से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति के अलावा खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर राज्य सरकार को घेरेंगे। विपक्षी दल के धरना आंदोलन के बीच मंगलवार को संभागायुक्त डा एसके अलंग संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक लेंगे।

खरीफ फसल की शुस्र्आत के साथ ही खाद की आपूर्ति को लेकर संकट बना हुआ है। आपूर्ति संकट के बीच कालाबाजारी भी हो रही है। इसके चलते किसानों की समस्या भी बढ़ गई है। किसानों की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा ने दो दिनों तक प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। तहसील मुख्यालयों मंे आंदोलन की शुस्र्आत हो गई है। विपक्षी दल का दबाव कहें या फिर प्रशासन की अपनी तैयारी। मंगलवार को संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक सुबह 11.30 बजे संभागायुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में रखी गई है।

जल उपयोगिता समिति में शामिल सदस्यों के अलावा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया है। बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जलाशयों में जल भराव की स्थिति,सिंचाई सुविधा के लिए जलाशयों से पानी आपूर्ति और रबी फसल के लिए बांधों में रिजर्व स्टाक को लेकर पूरी तैयारी के साथ आने कहा गया है

नहरों में छूटा पानी,हो रही सिंचाई

हसदेव,बांगों,खूंटाघाट सहित जिले के अन्य सहायक बांधों में जल भराव की स्थिति अच्छी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 85 फीसदी जल भराव हो गया है। खूूटाघाट बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया गया है। हालांकि टेल एरिया में पानी की आपूर्ति अब तक नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button