ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
देश

पूरी तरह से भरने में बांगो बांध अब भी दूर

कोरबा। जिले में हुई भारी बारिश के बावजूद बांगो बांध पूरी तरह भरने में 1.96 मीटर कम है। बीते साल सितंबर माह में पूर्ण भराव की वजह से दो गेट खोलना पड़ा था। वर्तमान में बांध 357.02 मीटर भर चुका है। बांध में प्रतिदिन 42.0 मिलियन घन पानी आ रहा है उसे नहरो में सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा है। ऐसे में बांध का भराव स्थिर है।
बांगो बांध की पूर्ण जल भराव क्षमता 359.66 मीटर है। मानसून आगमन के बाद बीते वर्ष की तुलना में जिले में 132.4 मिमी अधिक वर्षा हो चुकी है। बांध में पानी का भराव ऊपरी क्षेत्र कोरिया जिला के अलावा डुबान क्षेत्र में होने वाली वर्षा पर निर्भर है। बांध के पानी से जांजगीर के अलावा रायगढ़ जिले के खेतों में सिंचाई होती है। इन जिलों में आवश्यकता से कम वर्षा होने से सिंचाई के लिए पानी दी जा रही है। बांध में ऊपरी क्षेत्र जितना पानी आ रहा है उससे हाइडल प्लांट को 60 घंटे चलाकर 42.0 मिलियन घन मीटर पानी छोड़ा जा रहा है।
मिनीमाता हसदेव परियोजना के मुख्य कार्य पालन अभियन्ता केशव कुमार का कहना है किसानों की मांग के अनुसार पानी दिया जा रहा है। अधिकाई का यह भी कहना है कि दीगर जिले में भी मानसून का असर पहले बेहतर होने से पानी की मांग घट सकती है। मानसून अब समापन की ओर है ऐसे में इस वर्ष बांध में पूर्ण जल भराव की संभावना कम है। किसानों को खरीफ के अलावा आगामी रबी फसल के लिये पानी की समस्या नही होगी। इधर दर्री बांध में ऊपरी क्षेत्र से पानी का प्रवाह बढ़ने से माह भर के भीतर ढाई हजार मिलियन घन मीटर से भी अधिक पानी गेट से छोड़ा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button