ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम डा. रमन बोले- तेलंगाना में भाजपा की प्रजा संग्राम यात्रा में परिवर्तन का शंखनाद

रायपुर। भाजपा ने तेलंगाना में प्रजा संग्राम यात्रा से चुनावी यात्रा की शुरू की। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और तेलंगाना प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय कुमार के नेतृत्व में प्रजा संग्राम यात्रा निकाली गई। इस दौरान डा. रमन ने कहा कि यह यात्रा तेलंगाना में परिवर्तन का शंखनाद है। युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और धर्म की रक्षा के लिए टीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प है। यह यात्रा तेलंगाना में परिवर्तन का उद्घोष है। जनता का टीआरएस सरकार से मोह भंग हो चुका है। उनकी आशाएं केवल भारतीय जनता पार्टी से है।
रमन ने कहा कि मैं 15 साल के मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं आया हूं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में टीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने एवं आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आया हूं। रमन ने कहा कि टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने बड़े वादे किए थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद सब भुला दिया है। यह सरकार यहां के निवासियों के साथ धोखा और छल कर रही है। रमन ने पूछा कि तेलंगाना में विभिन्न् सरकारी विभागों में एक लाख 98 हजार से अधिक पद खाली है, वो कब भरे जाएंगे।
सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले, इसी विश्वास के साथ हमने सबका साथ, सबका विकास का मंत्र अपनाया है। तेलंगाना भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आप दिल में जोश, भारत माता की भक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का विश्वास लेकर आगे बढ़ें। हम लक्ष्य को पाने में निश्चित रूप से सफल होंगे।

Related Articles

Back to top button