ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

आसमान में काले बादल, बिलासपुर में आज भी बारिश के आसार

बिलासपुर। मानसून तंत्र के प्रबल होकर अवदाब में परिवर्तित होने के कारण बिलासपुर में विगत दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार की सुबह से आसमान में काले घने बादलों ने डेरा रखा है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। सोमवार को शहर में 33 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया है

न्यायधानी में सुबह से वातावरण ठंडा है। शुष्क हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बन गया है। आसमान में बादलों के आने से बारिश की संभावना है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक, कल सुस्पष्ट चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में था, वह अत्यधिक प्रबल होकर गहरे अवदाब के रूप में परिवर्तित हो गया है। इसके अभी तटीय ओडिशा और उसके आसपास स्थित है। जिसके प्रभाव से अभी प्रदेश के अलग-अलग संभाग में बारिश हो रही है।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आने लगी है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31.4 डिग्री में आ गया है। पेंड्रारोड में पारा 30 के नीचे पहुंच गया है। सोमवार रात मस्तुरी ब्लाक में सबसे अधिक 54.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया है। जबकि सबसे कम चार मिलीमीटर कोटा ब्लाक में गिरा है। बिल्हा में 22 तथा तखतपुर में 19.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

जिले में औसत वर्षा 26.6 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया है। बिलासपुर औसत वर्षा से अब भी पीछे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सावन में हुई कम बारिश की भरपाई भादो में संभावित है। अभी एक पखवाड़ा शेष है। एक अक्टूबर से पोस्ट बारिश शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button