ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्...
देश

ओपिनियन पोल में दिल्ली में फिर AAP की सरकार, केजरीवाल पहली पसंद

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में आगामी 8 फरवरी को मतदान और 11 फरवरी को मतगणना होगी। इस बीच एबीपी न्यूज-सी वोटर के ऑपिनियन पोल में दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत की भविष्यवाणी की गई है। यह सर्वे 1 जनवरी 2020 से 6 जनवरी 2020 तक किया गया। सर्व का सैंपल साइज 13,076 था।

सर्वे के अनुसार, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का जलवा कायम रह सकता है। ओपिनियन पोल के अनुसार, चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 59 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह एक बार फिर से दिल्ली में केजरीवाल सरकार की वापसी हो सकती है।

ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी को महज आठ सीटों के मिलने का ही अनुमान है। पिछले चुनाव में बीजेपी को तीन सीटें मिली थीं। वहीं, पोल में कांग्रेस को भी तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस तरह कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले तीन सीटों का फायदा हो सकता है। पिछली बार कांग्रेस का खाता नहीं खुल सकता था। वहीं, आम आदमी पार्टी को 53.30% वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी के खाते में 25.90% वोट आ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस को 4.7% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1.46 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button