ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

JNU में बवाल के बाद अब बंगाल में बीजेपी-लेफ्ट समर्थक आमने-सामने, टकराव के हालात

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब कोलकाता में लेफ्ट और भाजपा के समर्थक आमने-सामने आ गए। दक्षिणी कोलकाता में ट्रैफिक ठप हो गया है और दोनों के बीच किसी भी तहर की अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। इलाके में दोनों ही पार्टियों के समर्थक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा जादवपुर यूनिवर्सिटी के आसपास भी तनाव बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक झंडों के साथ लेफ्ट के समर्थक वहां पहुंच रहे हैं।

ANI

@ANI

West Bengal: Police lathicharge on Jadavpur University students, near Sulekha Mor in Kolkata, during protest against JNU violence.

Embedded video

729 people are talking about this
इससे पहले जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष  ने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से आरएसएस से जुड़े प्रोफेसर्स हमारे आंदोलन को तोड़ने के लिए हिंसा भड़का रहे थे। यह एक सुनियोजित हमला था। वे लोगों को बाहर निकाल-निकालकर हमला कर रहे थे।
आइशी ने कहा कि जेएनयू सिक्योरिटी और हमलावरों के बीच साठ-गांठ थी, जिसकी वजह से उन्होंने हिंसा रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हमारी मांग है कि यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर को तुरंत हटाया जाए।

वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि क्राइम ब्रांच इस हमले की जांच करेगी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने कहा कि सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सभी 34 घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। रंधावा ने कहा, पुलिस पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा, जॉइंट कमिश्नर की अगुआई में एक कमिटी बनाई गई है, ताकि जांच में कोई देरी न हो। हमें कुछ सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस शाम 7.45 बजे कैंपस के अंदर गई। इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्ली के अलावा मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग हाथों में बैनर लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button