ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

बिलासपुर रेलवे जोनल कार्यालय में हिंदी प्रतियोगिता, अधिकारी व कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में राजभाषा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 21 सितंबर तक आयोजित इस सप्ताह के दौरान हर दिन प्रतियोगिताएं हो रही है। इसी के तहत आयोजित हिंदी प्रतियोगिता में अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे के कामकाज हिंदी में ही करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

हिंदी निबंध एवं टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारियों ने उपस्थित दर्ज कराई। निबंध के लिए समसामयिक विषयों के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका, सिनेमा और समाज, हिंदी माध्यकम से सरकारी कार्य व पर्यावरण संरक्षण रखा गया था। इसी तरह प्रारूप लेखन में रोजमर्रा के कार्यों में प्रयोग आने वाले शब्दों की उपयोगिता के लिए शब्दावली व पत्र लेखन तथा राजभाषा प्रयोग के लिए निर्धारित नियमों एवं विनियमों की जानकारी से जुड़ी परीक्षाएं भी आयोजित की गई।

22 सितंबर तक इसी तरह प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों को समय निकालकर प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील भी की गई। वे जितना अधिक कामकाज में राजभाषा का प्रयोग करें उतने हिंदी को बढ़ावा मिलेगी। कर्मचारी भी इसे अपनाएंगे। इस सप्ताह के दौरान हिंदी कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। अंतिम दिन इसका समापन के साथ- साथ राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा एक सरस काव्य- संध्या भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। पहले दिन जब शुभारंभ के अवसर पर सभी अधिकारियों ने सभी से अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए कहा।

Related Articles

Back to top button