ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

लखना-कोलियारी में महानदी के बाढ़ में फंसे आठ श्रमिकों को रेस्क्यू करके निकाला

रायपुर: अभनपुर विकासखंड के ग्राम लखना-कोलियारी में महानदी के बाढ़ में फंसे आठ कृषि श्रमिकों को रेस्क्यू करके बचा लिया है। यह रेसक्यू को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने अंजाम दिया। बताया जाता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को शाम कृषि श्रमिकों के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश में अनुविभागीय अधिकारी निर्भय साहू, डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार गोबरा नवापारा मुकेश कुमार कोठारी और संजय मिश्रा कमांडेंट एसडीआरएफ अपने टीम के साथ वहां तत्काल पहुंचे। रात के अंधेरे में रेस्क्यू करते हुए सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

15 सदस्यीय टीम ने किया रेस्क्यू

एसडीआरएफ की इस 15 सदस्यीय टीम में कमांडेंट संजय मिश्रा सहित नीलकंठ, विष्णु ध्रुव, भोजराज, नारायण, घनश्याम, चंद्रशेखर, जागेश्वर धीवर, भीखम साहू, देवकरण नेताम, नीरज सोनी, खेमराज चंद्राकर, हेमंत सिंहा, झाडूराम, सूर्यकांत साहू, शामिल थे। उन्होंने एक घंटे के भीतर रायपुर से मौके पर बचाव संसाधन एवं बोट सहित उपस्थित होकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बाढ़ आने से टापू की स्थिति निर्मित

लखना कोलियारी के मध्य भारी वर्षा के कारण महानदी में बाढ़ आने से टापू की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसमें कृषि श्रमिक जो अपने खेत में काम करने गए हुए थे, जो कि घर वापसी के समय बाढ़ में फंस चुके थे। बीच बाढ़ में कुल आठ कृषि श्रमिक प्रेमबती, दुर्गा, टिकेश्वरी, उमेश, हलधर, मंशाराम, सालिक, टिकेश्वर सभी निवासी ग्राम चंपारण और मनराखन निवासी ग्राम लखना बाढ़ के बीच बने हुए टापू में फंसे हुए थे।

कलेक्टर ने क्षति सर्वेक्षण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर सौरभ कुमार ने रायपुर जिले में हुए भारी बारिश से क्षति का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। अपर कलेक्टर ने बताया कि गत 13 सितंबर को भारी बारिश के कारण रायपुर जिले में 144 मकानों के क्षतिग्रस्त हुए है। एक जन और एक पशु हानि होने की जानकारी है। रायपुर तहसील में 28, आंरग में 18, अभनपुर में 27, गोबरा-नवापारा में 67 और खरोरा में चार मकानों की क्षतिग्रस्त हुए है। रायपुर तहसील में एक जन हानि और खरोरा में एक पशु हानि हुई है।

Related Articles

Back to top button