ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
विदेश

भारत ने UN में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- लादेन को शहीद बताने वाले करते हैं शांति की बात

न्यूयार्क। भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ लगाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ( United Nations General Assembly) के 76 वें सत्र में भारत ने राइट-टू-रिप्लाई के तहत फर्स्ट कमेटी जनरल डिबेट में पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए कहा कि एक तरफ पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि शांति की बात करते है जबकि उनके प्रधानमंत्री ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों का महिमामंडन करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर ए अमरनाथ ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों की परवाह किए बगैर बार-बार अपने पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद में शामिल रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस्लामाबाद बहुपक्षीय मंचों से झूठ को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है और इस तरह के कृत्य सामूहिक अवमानना ​​​​के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संबंध में कई निराधार आरोप लगाए हैं। ये प्रतिक्रिया के योग्य नहीं हैं क्योंकि वे भारत के आंतरिक मामलों से संबंधित हैं। मैं यहां दोहराना चाहता हूं कि जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और रहेगा। इसमें वह क्षेत्र भी शामिल है जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की फर्स्ट कमेटी निरस्त्रीकरण, वैश्विक चुनौतियों और शांति के लिए खतरों से संबंधित है जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करती है और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था में चुनौतियों का समाधान तलाशती है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फटकार लगाई थी। कश्मीर का राग अलापने वाले इमरान खान को जवाब देते हुए भारत ने कहा था कि आतंकवाद पर पाकिस्तान की नापाक नीतियों का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ा है। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां आतंकवादी बेरोक-टोक घूमते हैं। आतंकवादियों के लिए पाकिस्तान सुरक्षित ठिकाना है।

Related Articles

Back to top button