ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

15 दिनों के भीतर रायपुर में निर्माणाधीन नालों को पूरा करवाएं: महापौर एजाज ढेबर

रायपुर। मूसलधार बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव के हालात से निपटने महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त प्रभात मलिक की मौजूदगी में निगम के अभियंताओं की बैठक ली। महापौर ने सबसे पहले नगर निगम लोक कर्म विभाग द्वारा गंदे पानी की निकासी व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन नालों के प्रगति कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 15 दिनों के भीतर सभी निर्माणाधीन नालों के शेष बचे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि जलभराव की समस्या का निदान करवाने के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए नालों के निर्माण की गुणवत्ता में कमी, कार्य में विलंब और लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी। बैठक में निगम एमआईसी सदस्य सहदेव व्यवहार, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम विभार, अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल समेत सभी जोन के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता मौजूद थे।

नाले पर किए दुकानदारों के आठ अवैध पाटों को निगम ने तोड़ा

नगर निगम रायपुर के जोन-पांच के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर दुकानों के सामने के नालों पर किए गए अवैध पाटा बनाने वालों पर कार्रवाई की। जोन कमिश्नर चंदन शर्मा के नेतृत्व में जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की उपस्थिति में डीडी नगर सेक्टर दो और कुशालपुर चौक सुंदरनगर में दुकानदारों द्वारा बनाए गए अवैध पाटों को थ्रीडी मशीन की सहायता से तोड़ा गया। निगम अमले ने आठ अवैध पाटों को तोड़कर सफाई में आ रही बाधा को जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से दूर किया।

Related Articles

Back to top button