ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मनोरंजन

सोनू सूद के घर पहुंची IT की टीम तो सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, ट्रेंड कर रहा #IstandWithSonuSood

कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के दौरान गरीबों की मदद करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पर इनकम टैक्स की कार्रवाई गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों की टीम दूसरे दिन भी सोनू सूद के घर पर सर्वे के लिए पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को एक्टर से जुड़ी 6 संपत्तियों का सर्वे हो चुका है, जिनमें उनका चैरिटी बेस्ड ऑफिस भी शामिल है।  वहीं  हांलाकि सोनू सूद के आधा दर्जन ठिकानों पर आईटी के सर्वे की खबर जैसे ही आम लोगों तक पहुंची सोनू सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगे। बड़ी तादाद में लोग सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में आगे आ गए। ट्विटर पर#IndiaWithSonuSood और #IstandWithSonuSood ट्रेंड करने लगा। सोनू सूद को उनके फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।

सोनू सूद के छह ठिकानों पर आयकर छापे
आपको बतां दे कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मुंबई स्थित दफ्तर पर बुधवार को आय कर के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। उनके छह ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार सूद के जिन छह ठिकानों पर छापा मारा गया है, उनमें उनका कार्यालय भी शामिल है। उनके घर पर आयकर के छापे के बाद इसे राजनीतिक रंग भी दिया जा रहा है। हाल ही में सूद आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में छात्रों से जुड़े एक प्रचार के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं। कुछ लोग इन छापों को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसी अटकलें थी कि श्री सूद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं हालांकि सूद ने पहले एक बयान में कहा था कि आम आदमी पार्टी के साथ उनकी कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है।

सोनू सूद के साथ लाखों परिवारों की दुआएं हैं : केजरीवाल 
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोनू सूद के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में इस अभिनेता का सहयोग मिला था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में बुधवार को मुंबई व कुछ अन्य स्थानों पर सोनू सूद से संबद्ध परिसरों में पहुंचे। केजरीवाल ने सूद के समर्थन में उतरते हुए ट्वीट में कहा, ‘‘ सच्चाई की राह पर लाखों मुश्किलें हैं, लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होती है। सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।”

Related Articles

Back to top button