ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

गडकरी बोले दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी जाम और प्रदूषण से मुक्ति…कई शहरों से जुड़ेगी राजधानी की सड़कें

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण और जाम है। गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को इनसे मुक्ति दिलाने के लिए वे 52 हजार करोड़ रुपए की परियोजना पर काम कर रहे हैं। गडकरी ने बुधवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के विकास कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि दिल्ली का सबसे बड़ा संकट प्रदूषण और जाम है जिससे मुक्ति दिलाने के लिए उनका मंत्रालय निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को देहरादून, हरिद्वार, चंडीगढ़, मेरठ, जयपुर, मेरठ, कटरा जैसे शहरों से जुड़ने के लिए बेहतर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है

दिल्ली में प्रदूषण नहीं हो इसके लिए दिल्ली से बाहर सड़कों का निर्माण किया गया है ताकि दूसरे राज्यो को जाने वाले वाहन दिल्ली के बाहर से आवाजाही करे और दिल्ली में नहीं घुसे, इससे दिल्ली में प्रदूषण घटेगा और जाम लगने कम होगा। गडकरी ने कहा कि दिल्ली से कटरा के बीच एक्सप्रेसवे बन रहा है जिससे दिल्ली कटरा के बीच की दूरी छह घंटे में तय की जा सकेगी और यह काम दो साल में पूरा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका ध्यान बेहतर सड़क बनाने और शहरी दूरी को कम करने पर है। उन्होंने कहा कि सड़कें ऐसी बनाई गई हैं जिससे दिल्ली से चंडीगढ़ दो घंटे, दिल्ली से देहरादून दो घंटे, दिल्ली से हरिद्वार डेढ़ घंटा, दिल्ली चंडीगढ़ की दूरी दो घंटे में और दिल्ली से मेरठ की दूरी 40 मिनट में तय की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button