ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
देश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र सेवा करते रहें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शु्क्रवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी स्वस्थ रहें और सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

राष्ट्रपति ने ट्वीट में लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।’

गृह मंत्री ने भी दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।’

सभी वर्गों के उत्थान के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य प्रेरणादायक : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सभी वर्गों और समुदायों के उत्थान के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य प्रेरणादायक हैं

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है। भाजपा ने 20 दिन के राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होकर सात अक्टूबर को खत्म होगा।

Related Articles

Back to top button