ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

एक पखवाड़े से चल रहा भाजपा का आंदोलन, वार्ड की समस्याओं को लेकर कर रहे धरना-प्रदर्शन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्डों की समस्याओं को लेकर किए जा रहे वार्ड स्तरीय धरना-प्रदर्शन एक पखवाड़े से चल रहा है। शुक्रवार को यह आंदोलन कतियापारा, तिलकनगर, महामाया चौक, इमलीपारा में होगा। इसमें भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वार्ड स्तरीय यह धरना-प्रदर्शन दोपहर एक बजे से पांच बजे तक चलेगा

भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से वार्डों का विकास ठप पड़ गया है। बारिश में शहर में हर जगह जल भराव की समस्या आम हो गई है। वहीं, नालियों में पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। कांग्रेस की सरकार व शहर सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस नेता सरकार आने के बाद सिर्फ अपनी जेब भरने के इंतजाम में लगे हैं। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर भाजपा द्वारा वार्ड स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाजपा के पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, मंडल संगठन प्रभारी विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन, रमेश लालवानी, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत साहरे, शेखर पाल, वल्लभ राव, प्रवीण तिवारी, डीके साहू, वार्ड प्रभारी शक्ति

केन्द्र संयोजक सहसंयोजक राजेश दुसेजा, उमेश मिश्रा, बृजेश साहू, अनुज टंडन, गेंदलाल खारसे, आयोध्या डहरिया, मधु सुदन राव, बबलू रजक, रेणुका नागपुरे, उमेश यादव, हाजी गुलाम, संतोष देवांगन ने गुस्र्वार को होने वाले धरना प्रदर्शन में वार्ड के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व नागरिकों को उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button